Sweet Corn: घर पर ट्राई करें स्वीट कॉर्न से बनीं ये रेसिपीज, पढ़ें कैसे बनाए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sweet Corn: स्वीट कार्न (Sweet Corn) जिसे मकई और भुट्टा भी कहते हैं,विटामिन ए और बीटा कैरोटिन से भरपूर होता है, जो हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे रोस्ट करके भुट्टे के रूप में खाया जाता है या फिर रोटी या फिर अलग-अलग तरह के स्नैक्स के रूप में खाया जाता है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

कॉर्न हमारे हार्ट का ख्याल रखने में मददगार होते है और फाइबर से भरपूर होने की वजह से पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखने में भी मदद मिलती है।

पिछले कुछ वर्षों से तो ये शादी, बर्थडे पार्टी या फिर किसी फंक्शन में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। स्वीट कॉर्न से बनने वाले सलाद,चाट और मक्का ब्लैकन सालसा जैसे स्नैक्स कई लोगों को काफी पसंद होते हैं। हालांकि, हर बार एक ही तरह की डिश खाना काफी बोरिंग होता है।

स्वीट कॉर्न पकौड़े

स्वीट कॉर्न पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें उबालें और फिर इसे अच्छे से मैश करें। अब इसमें बेसन, थोड़ी सी सूजी, कटी हुई प्याज,हरी मिर्च, धनिया पत्ती, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला,नमक स्वादानुसार डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें और पैन में तेल डालकर थोड़ा थोड़ा डालकर तलें। ब्राउन होने पर इसे निकाले और सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

मक्का चाट

उबले स्वीट कॉर्न को एक बाउल में लें और इसमें कटे हुए प्याज,टमाटर,लाल, मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें चाट मसाला,नींबू और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार है मक्का चाट मसाला।

मक्का एवोकाडो सलाद

उबले मक्के में कटे हुए एवोकाडो,प्याज, चेरी, हरी मिर्च और टमाटर डालें और फिर इसे तुरंत बनाकर खाने के लिए इसमें वाइन,नींबू और सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें और स्वाद लें।

मक्का और ब्लैकबीन सालसा

बॉयल मक्के में भूनी हुई मूंगफली, कटी हुई प्याज हरी मिर्च धनिया पत्ती टमाटर, कुछ मनपनसंद साबुत अनाज और सीताफल डालें और फिर इसमें काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिक्स करें। मक्का और ब्लैकबीन सालसा तैयार है।

ग्रिल्ड मक्का

कच्चे मक्के पर जैतून के तेल से ब्रश करें और इसपर चाट मसाला नमक स्वादानुसार डालकर चारों तरफ से अच्छे से ग्रिल करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *