Punjab Vigilance: 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए नगर कौंसिल का बिल्डिंग इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज नगर कौंसिल बरनाला में बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर तैनात हरबखश सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बरनाला निवासी रशपाल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंड्याया चौंक बरनाला में स्थित उसकी मोटर वर्कशाप का नक्शा पास करवाने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था परन्तु सौदा 25,000 रुपए में तय हो गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज पटियाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *