डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)की ईडी (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद जर्मनी द्वारा आधिकारिक बयान जारी करने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को जर्मन दूतावास में एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और कहा कि देश ने इस मामले पर ध्यान दिया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘भारत कानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है। जैसा कि देश में और लोकतांत्रिक दुनिया में अन्य जगहों पर कानूनी मामलों में होता है, कानून हर मामले में तत्परता से कार्य करेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री को सत्ता के अहंकार के कारण गिरफ्तार किया गया है।