Punjab News: पंजाब में भयानक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 27 Mar 2024

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोगा-फिरोजपुर रोड पर आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोगा-फिरोजपुर रोड पर सुबह 5.30 बजे के करीब बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब गांव डागरू के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई।

Punjab News: पंजाब में भयानक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी, कई घायल

बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान करीब 10-12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ले से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

वहीं बताया जा रहा है कि पिकअप वैन के ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से ये हादसा हुआ है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और अस्पताल का इमरजेंसी स्टाफ भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *