Punjab Politics: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल ने छोड़ी AAP, दोनों BJP में शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 27 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर के सांसद सुशील रिंकू और जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने एक साथ AAP छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तक सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल कट्टर सियासी दुश्मन थे।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जालंधर में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू ने आखिरकार AAP छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया। पिछले कई दिनों से सुशील रिंकू की भाजपा छोड़ने की चर्चा चल रही थी। 6 महीने सुशील रिंकू ने कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन किया था। तब उन्हें AAP ने उपचुनाव लड़ाकर जितवाया था।

रिंकू को शीतल लेकर गए भाजपा में

माना जा रहा है कि सुशील रिंकू को शीतल अंगुराल भाजपा में लेकर गए हैं। क्योंकि शीतल अंगुराल पहले भाजपा थे, भाजपा छोड़कर शीतल अंगुराल ने AAP ज्वाइन किया था। जिससे चर्चा है कि शीतल अंगुराल ने ही सुशील रिंकू को भाजपा में लेकर गए हैं।

देखें LIVE

उधऱ, भाजपा ज्वाइन करने से पहले जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी की सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। विधाय़क शीतल अंगुराल ने फेसबुक पेज पर इसे साझा किया है।

Punjab Politics: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल ने छोड़ी AAP, दोनों BJP में शामिल
MLA Sheetal Angural, Jalandhar

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

Sheetal Angural
Sheetal Angural

उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सभी जिम्मेदारी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद शाम 4 बजे शीतल अंगुराल ने भाजपा ज्वाइन कर लिया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *