BJP List: भाजपा ने जारी की सातवीं लिस्ट, पंजाबी परिवार की महिला को टिकट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 452 शब्द|📅 27 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP List: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं। नवनीत राणा पंजाब से संबंध रखती हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं, कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है, वे सुरक्षित सीटें हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

आपको बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चार निर्दलीय जीतकर संसद पहुंचे थे। इनमें से एक नवनीत राणा भी थीं। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय उतरीं नवनीत राणा 36,951 वोटों से चुनाव जीती थीं।

गोविंद करजोल पांच बार विधायक

गोविंद मुक्तप्पा करजोल अगस्त 2021 से मई 2023 तक कर्नाटक सरकार में प्रमुख और मध्यम सिंचाई, जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। वह मुधोल विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। करजोल 2018 से 2019 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के उप नेता भी थे। इसके अलावा वह भाजपा के कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

पंजाबी परिवार से हैं नवनीत

नवनीत राणा का नाम नवनीत कौर है। शादी के बाद से उन्होंने अपने नाम के आगे राणा जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, नवनीत कौर और रवि राणा की मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी और इसके बाद उन्होंने साल 2011 में एक सामूहिक विवाह मंडप में रवि राणा से शादी कर ली। सांसद नवनीत का जन्म मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ है और उनके पिता आर्मी में थे।

अभिनेत्री और मॉडल

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही थीं। उन्होंने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक वह, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म ‘दर्शन’ से नवनीत ने अभिनय में अपना डेब्यू किया था।

साल 2019 में जीता था चुनाव

नवनीत राणा ने शादी के बाद ही राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शादी के तीन साल बाद 2014 में लोक सभा चुना में एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद नवनीत ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर अमरावती से सांसद बनीं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *