Canada News: कनाडा जाने से पहले जान लें नियम, नहीं होंगे धोखाधड़ी का शिकार

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 886 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा में काम (Job in Canada) करने, पढ़ने (Study in Canada) या यात्रा (Travel in Canada) करने की गारंटियां देने वाले धोखेबाज़ होते हैं। वह खराब सेवा या बिल्कुल भी सेवा न देकर बहुत सा पैसा वसूल करते हैं। उनके उठाए कदमों के कारण आपके और आपके परिवार के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

कोई भी आपको वीज़ा की गारंटी नहीं दे सकता है। धोखेबाज़ आपको बताएंगे कि आप वीज़ा के मानदंडों को पूरा करते हैं, भले ऐसा हो न हों, ताकि वह पैसे कमा सकें। सावधान रहे।

किसी वीज़ा एजेंट का उपयोग करना

आप स्वयं वीज़ा के लिए आवेदन दे सकते हैं, या आप किसी वीज़ा एजेंट (जिसे कनाडा में “प्रतिनिधि” कहा जाता है) का उपयोग कर सकते हैं। एजेंट फ़ॉर्म भरने में आपकी सहायता करता है, और वह आपकी ओर से आवेदन भी जमा कर सकते हैं।

यदि आप किसी प्रतिनिधि का उपयोग करते हैं, तो आपको अपने आवेदन में इस जानकारी को शामिल करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है, और आपको 5 वर्षों के लिए आवेदन करने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

अनधिकृत वीज़ा एजेंटों को काम देते समय सावधान रहें

  • शुल्क लेने वाले अनधिकृत वीज़ा एजेंटों के साथ हम काम नहीं करते हैं । यदि आप किसी अनधिकृत प्रतिनिधि का उपयोग करते हैं, तो हम आपका आवेदन वापस कर सकते हैं या इसे अस्वीकार कर सकते हैं।
  • किसी वीज़ा एजेंट को काम पर रखना, आपके आवेदन पर तेज़ी से प्रक्रिया करने में मदद नहीं करेगा या यह गारंटी नहीं करेगा कि आपका वीज़ा स्वीकृत हो जाएगा। एजेंटों का कनाडा के वीज़ा अधिकारियों के साथ विशेष संबंध नहीं होता हैं।
  • कनाडा के अप्रवासन अधिकारी सभी आवेदनों की समीक्षा करते समय समान चरणों और नियमों का पालन करते हैं, चाहे आप किसी भी एजेंट को चुनें या स्वयं आवेदन करें।
  • यदि आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया था, तो फिर से आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप समझ गए हैं कि इसे अस्वीकार क्यों किया गया था।
  • उसी जानकारी के साथ दोबारा आवेदन करना अपने समय और पैसों की बर्बादी करना है। यह निर्णय को नहीं बदलेगा, और यह आपको अधिक महंगा पड़ेगा।
  • कोई भी इसकी गारंटी नहीं दे सकता कि आपका वीज़ा स्वीकृत किया जाएगा।

धोखाधड़ी के परिणाम

  • गलत जानकारी न दें या जाली दस्तावेज न भेजें
  • किसी आवेदन पर गलत जानकारी देना या नकली/परिवर्तित दस्तावेज़ भेजना एक गंभीर अपराध है। आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा और आपको कम से कम 5 वर्षों के लिए कनाडा से प्रतिबंधित किया जा सकता है
  • वीज़ा आवेदन में आपके द्वारा दी गई जानकारी के लिए आप ज़िम्मेदार हैं, भले ही आप किसी वीज़ा एजेंट का उपयोग करते है।
  • यदि किसी कनाडाई वीज़ा अधिकारी को आपके आवेदन पर गलत जानकारी मिलती है, तो आपको परिणामों का सामना करना पड़ेगा आपके एजेंट को नहीं।

आवेदन शुल्क

अपना पैसा बर्बाद न करें

आपको और आपके परिवार को अपनी जीवन भर की जमा पूंजी किसी आवेदन पर खर्च करने की जरूरत नहीं है। विज़िटर वीज़ा के लिए आवेदन करने में लगभग 6,000 (CAN$100) का खर्च आता है। ऐसे धोखाधडी करने वालो से सावधान रहें जो इससे बहुत अधिक वसूल करते हैं। आवेदन शुल्क सभी के लिए समान है।

नौकरी की नकली पेशकशों और छात्र धोखाधड़ियों से सावधान रहें

आपके आस-पास और इंटरनेट पर धोखेबाज़ आपको कनाडा के लिए वर्क या स्टूडेंट वीज़ा दिलाने का वादा करेंगे। वे आपको यह भी बोल सकते हैं कि एक बार आपको वीज़ा मिलने के बाद आप स्थायी निवासी (PR) बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कोई भी आपको वीज़ा या स्थायी निवासी (PR) की गारंटी नहीं दे सकता है।

नौकरी के नकली प्रस्ताव

किसी कनाडाई कंपनी के द्वारा किसी विदेशी कर्मचारी को नियुक्त कर सकने से पहले, उन्हें कनाडा में किसी को नियुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। कंपनी को सरकार से एक दस्तावेज प्राप्त करना होगा जो उन्हें एक विदेशी कर्मचारी को नियुक्त करने की अनुमति देता है।

दस्तावेज़ को श्रम बाजार प्रभाव मूल्यांकन (LMIA) कहा जाता है, और कंपनी को प्रत्येक उस कर्मचारी के लिए कीमत 60,200 (CAN$1,000) देनी पड़ती है, जिसे वे काम पर लगाना चाहते हैं। कंपनी को यह शुल्क देना होगा।

यदि किसी नौकरी की पेशकश बहुत लुभावनी हो, तो संभवत: यह धोखाधड़ी है। आपकी सहायता के लिए किसी वीज़ा एजेंट को भुगतान करने से पहले शोध करके यह सुनिश्चित कर लें कि कंपनी और नौकरी के ऑफर, दोनों वास्तविक हैं।

छात्र घोटाले

  • सुनिश्चित करें कि स्कूल निर्दिष्ट शिक्षण संस्थान (DLI) है।
  • स्वीकृति पत्र के बिना स्टडी परमिट के लिए आवेदन न करें।
  • हमेशा ट्यूशन फीस का भुगतान सीधे स्कूल को ही करें।
  • शोध कर लें कि आपके स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए सेवाएं हैं या नहीं।
  • अगर आप ग्रेजुएशन के बाद कनाडा में काम करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के लिए योग्य हैं।

अपनी और अपने परिवार की रक्षा करें

घोटालेबाज़ आपको गारंटीशुदा वीज़ा या स्थायी निवास (PR) का झूठा वादा करके आपकी मेहनत की कमाई लेना चाहते हैं । सावधान रहे, यदि कोई प्रस्ताव सुनने में बहुत अच्छा लगे, तो शायद वह झूठ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *