The Sabarmati Report: फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का दूसरा टीजर हुआ आउट, जाने कब रिलीज होगी फिल्म?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। The Sabarmati Report: डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th Fail से फैंस के दिलों का जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आने वाले समय में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों से इस मूवी को लेकर एक्टर का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सच्ची घटना से प्रेरित द साबरमती रिपोर्ट का एक और लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस टीजर में साफ दिखाया गया है कि ये फिल्म एक दर्दनाक हादसे की दिल दहलाने वाली कहानी को बयां कर रही है। आइए एक नजर द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) के इस लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं।

द साबरमती रिपोर्ट का एक और टीजर आउट

कुछ समय पहले निर्देशक रंजन चंडेल के डायरेक्शन में बनने वाली द साबरमती रिपोर्ट का अनाउंसमेंट वीडियो लॉन्च किया गया था। तब से इस मूवी को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। अब उनकी ये एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि मेकर्स की तरफ से द साबरमती रिपोर्ट का नया टीजर रिलीज किया गया है।

बालाजी मोशन पिक्चर बैनर तले

निर्माता एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के टीजर में साल 2002 में गुजरात में हुई खौफनाक ट्रैन हादसे की कहानी को दिखाया गया है। इस घटना की सच्चाई बताने में मीडियाकर्मियों ने किस तरह से भूमिका अदा की, उसे द साबरतमी रिपोर्ट के टीजर में साफतौर पर दर्शाया गया है।

विक्रांत मैसी इस मूवी के एक न्यूज रिपोर्टर के किरदार में मौजूद हैं। उनके अलावा साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी इस फिल्म में अहम रोल अदा करती दिखेंगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो द साबरमती रिपोर्ट का ये टीजर काफी प्रभावशाली माना जा रहा है।

कब रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट

इस टीजर के सामने आने के बाद हर कोई विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 3 मई 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *