DIPS News: हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान डिप्स

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 575 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीच्यूशन सिर्फ नाम नहीं है एक संगठन है, एक सशक्त विश्वास है अभिभावकों का, विद्यार्थियों का। डिप्स एक नन्हा सा पौधा जो आज एक समाज में वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है।

वटवृक्ष जो समाज में ऑक्सीजन देता है, डिप्स जो बच्चों में नई ऊर्जा भरता है, सपना दिखाता है सपने साकार करने का माध्यम दिखाता है और फिर उन सपनों को साकार करने के लिए बच्चों का हाथ पकड़ कर मंजिल तक पहुंचाने के नए आयाम दिखाता है। आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में जहां माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे शांति से पढ़ाई करें, वहीं वे
अन्य गतिविधियों में भी उनकी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इन सभी मानदंडों को ध्यान में रखते हुए डिप्स अभिभावकों की पहली पसंद बन गए हैं। अभिभावकों का मानना है कि डिप्स में छात्र पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर इतने सक्षम हो रहे हैं कि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो रहा है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ भविष्य के लिए तैयार हैं। डिप्स के अध्यक्ष स्वर्गीय सरदार गुरबचन सिंह द्वारा डिप्स वृक्ष का बीजारोपण किया गया।

DIPS News: हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान डिप्स

गुरबचन सिंह जी का जन्म 10 मार्च 1946 को लायलपुर, पाकिस्तान में हुआ था और विभाजन के बाद वे पंजाब आ गए,
उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा ढिलवां गाँव में प्राप्त की। उन्होंने गांव ढिलवां में डिप्स संस्था का पौधारोपण किया। सरदार गुरबचन सिंह जी सदैव आगे बढ़ने की सोचते थे। गुरबचन सिंह जी भविष्य का आकलन करते थे और फिर वर्तमान के लिए ऐसी नीतियां बनाते थे जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

असाधारण व्यक्तित्व के धनी सरदार गुरबचन सिंह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे और यही गुण उनके बेटे
सरदार तरविंदर सिंह में भी मौजूद हैं, जिनके मार्गदर्शन और मजबूत नेतृत्व में डिप्स इंस्टीट्यूट रोज़ाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि उनके स्कूल के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई के मामले में
पूरी तरह विकसित हुए हैं बल्कि विभिन्न खेलों में भी अव्वल रहे हैं।

उनका कहना है कि उनकी संस्था ने हर क्षेत्र में शत-प्रतिशत योगदान दिया है, जैसे छात्रों के समग्र विकास के लिए खेलों की विशेष व्यवस्था की जाती है। छात्रों की शिक्षा को मुख्य रखते हुए विद्यालय में सभी विज्ञान प्रयोगशालाएँ अलग-अलग बनाई गई हैं, जिनमें सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण मौजूद हैं। विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है, जैसे तीरंदाजी, फुटबॉल, निशानेबाजी, हॉकी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, पूल टेबल, गतका आदि।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाता है। विद्यालय में हर धर्म के त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। स्कूल की अपनी शूटिंग रेंज है। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोतरा का मानना है कि डिप्स संस्थान का मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेद-भाव के हर बच्चों का सम्पूर्ण विकास है ताकि ग्लोबली स्तर पर भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं का वह डट कर सामना कर सकें।

बच्चों में लेखन व मौखिक गतिविधियों के साथ विभिन्न स्किल्स भी सिखाए जाते है ताकि वह जीवन में हर कदम पर आगे रहे। डिप्स के बच्चे न केवल सीबीएसई, पीएसईबी और यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अव्वल रहते है बल्कि सहोदया, इंटर डिस्ट्रिक, इंटर स्टेट और नैशलन खेल प्रतियोगिता, नैशनल सेमीनार प्रतियोगिता में भी कई पुरस्कार जीत चुके हैं।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *