Jalandhar News: जालंधर के अवैध बने Square Empire होटल पर ‘रहम’, Deck5 की भी खुल गई सील, चुनाव आयोग से शिकायत की तैयारी

Daily Samvad
5 Min Read
deck5-Model-Town-Jalandhar-Final-Notice
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के माडल टाउन में अवैध बने Square Empire होटल और Deck5 पर नगर निगम के अफसरों की मेहरबानी हो गई है। पहले Deck5 को सील किया गया, फिर उसकी सील खोल दी गई। चर्चा है कि सील खोलने को लेकर दो पार्टियों को चुनावी चंदा मुहैया करवाया गया है। फिलहाल इसकी शिकायत लोकपाल में चल रही है, वहीं अब चुनाव आयोग को शिकायत करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जानकारी के मुताबिक माडल टाउन में Square Empire होटल और उसके टाप फ्लोर पर बने Deck5 नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की थी। नगर निगम की टीम ने Deck5 बार एंड रैस्टोरेंट को सील कर दिया था, जबकि Square Empire होटल को खाली करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई थी।

Deck5 बार एंड रैस्टोरेंट किसी रसूखदार का बताया जाता है। जिसके संबंध सत्ताधारी नेताओं के साथ दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं से भी है। Deck5 बार एंड रैस्टोरेंट सील होने के बाद जालंधर से लेकर चंडीगढ़ से फोन बजने लगे। नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन पर इतना प्रैशर बनाया गया कि उन्हें चार दिन में सील खोलनी पड़ गई।

जालंधर के माडल टाउन स्थित वह इमारत, जिसमें Deck 5 रेस्टोंरेट खुला है
जालंधर के माडल टाउन स्थित Empire Square इमारत

दो साल पहले एफिडेविट में माना इमारत अवैध

हालांकि Square Empire होटल के मालिकान भूपिंदर सिंह, कुलदीप कौर, प्रभजोत कौर और गुरजीत कौर ने 1 फरवरी 2022 को नगर निगम को एक एफिडेविट देकर माना था कि कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद उन्होंने Square Empire होटल और टाप फ्लोर पर Deck5 बार एंड रैस्टोरेंट का निर्माण गलत हुआ है, इसे ओटीएस आने पर सही करवाया जाएगा। इसके लिए 6 महीने की मोहलत मांगी थी।

फरवरी 2022 से लेकर फरवरी 2024 बीत गई, लेकिन इन दो सालों में बिल्डिंग मालिक ने अवैध Square Empire होटल और Deck5 बार एंड रैस्टोरेंट को न तो गिराया और न ही इस दौरान कोई ओटीएस आई, जिससे अवैध इमारत को रेग्युलराइज करवाया जा सके। यही नहीं, इन दो साल में नगर निगम के अफसरों ने उक्त इमारत पर कोई कार्ऱवाई भी नहीं की।

कऱणप्रीत सिंह ने की है शिकायत

पिछले महीने इसकी शिकायत करणप्रीत सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से की थी। इसके साथ ही इसकी एक शिकायत लोकपाल से उन्होंने की। इस शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर एक्शन में आए और बिल्डिंग ब्रांच को Square Empire होटल और Deck5 पर कार्ऱवाई के निर्देश दिए। इसके बाद Deck5 को सील कर दिया गया।

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने इमारत को सील तो करवा दिया, लेकिन सील खोलने के लिए उनपर राजनैतिक और बड़े अफसरों के फोन आने शुरू हो गए। नतीजन इस अवैध इमारत को चार दिन बाद ही खोल दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि दो-दो मरले के घरों पर कार्रवाई करने वाले और छोटी छोटी दुकानों को सील करवाने वाले निगम अफसर बड़े अवैध निर्माणों के खिलाफ चाहकर भी कार्ऱवाई नहीं कर पा रहे हैं।

माडल टाउन में Deck5 रेस्टोरेंट, जिसे सील किया गया है

चुनावी चंदा लेकर खोली गई सील

फिलहाल शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह ने कहा है कि यह पूरा मामला चुनावी चंदे से प्रेरित है। क्योंकि पहले बिल्डिंग सील करना फिर उस अवैध निर्माण की सील खोलना गलत है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे, इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। क्योंकि चुनावी सीजन में बिल्डिंग को सील करवाने और उसे खुलवाने के लिए कुछ पार्टियों द्वारा जबरन चुनावी चंदा इकट्ठा किया जा रहा है।

Deck5 Model Town Jalandhar

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उधर, इस मसले पर नगर निगम के कमिश्नर समेत बिल्डिंग ब्रांच का कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि सारा मामला राजनैतिक दबाव और चुनावी चंदे से जुड़ गया है। सूत्र बताते हैं कि लोकपाल के बाद अब इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से होने जा रही है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *