Jalandhar News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया रिंकू का पुष्पित अभिनंदन

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान पर उनका विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पुष्पित अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, गौरव जोशी, सोनू चौहान, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, विजय भाटिया, दीपक भाटिया, यजीत हुरिया, करण शर्मा,अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सुशील कुमार रिंकू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भाजपा के परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और सुशील कुमार रिंकू ने भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जालंधर जिले के उद्योगपतियों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और प्रमुख समाजसेवी संगठनों को जोड़कर पार्टी का आधार मजबूत करेंगे और यहां से भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेंगे।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *