Toll Plaza: हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, टोल दरें में नहीं हुआ बदलाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 01 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Toll Plaza: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सोमवार से टोल दरें नहीं बढ़ रही हैं। सभी वाहनों को पहले की तरह टोल देना होगा।

रविवार देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों ने परिवहन निगम को सूचित कर दिया कि टोल दरों में संशोधन नहीं किया जा रहा है, इसलिए अधिभार नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। एयर कंडीशनर बसों को छोड़कर अन्य बसों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

रात करीब नौ बजे एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर बरेली की ओर से पत्र जारी किया गया कि एक अप्रैल से अगले आदेश तक टोल दरें संशोधित नहीं की जाएंगी। चर्चा है कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में एनएचएआई ने टोल दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसके बाद आगरा और अन्य क्षेत्रों ने भी टोल दरों में कोई संशोधन नहीं होने की पुष्टि की और निगम मुख्यालय को पत्र भेजकर किराया अधिभार न बढ़ाने को कहा। परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि निगम को एनएचएआई से टोल दरों में संशोधन का कोई आदेश नहीं मिला है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *