Weather Update: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बंद, एमपी और यूपी में भारी बारिश, 32 लोगों की मौत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Rain) के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेज बारिश के चलते ग्वालियर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के चलते 24 घंटे में प्रदेश में 17 लोगों की मौत हुई। ग्वालियर और दतिया में रेस्क्यू के लिए तैनात आर्मी ने 300 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 24 घंटे में 160mm बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली-आगरा हाईवे (Delhi-Agra Highway) पर 4 फीट तक पानी भर गया है। ताजमहल कैंपस (Taj Mahal Campus) में भी पानी भर गया है। फर्रुखाबाद, एटा, पीलीभीत, जालौन, आगरा, कानपुर, अलीगढ़ में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई।

24 घंटे में 15 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) प्रशासन ने बताया कि 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ (Flood) की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और राजस्व कर्मियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब में बारिश के आसार

पंजाब-चंडीगढ़ में आज (शुक्रवार) को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज सामान्य बारिश की संभावनाएं हैं। जबकि अन्य जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। आज का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राजस्थान में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी

राजस्थान में भी तेज बारिश के कारण कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। भरतपुर में स्कूलों में 4 दिन छुट्टी कर दी गई है। धौलपुर में भी अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में रातभर तेज बारिश हुई। इस कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। सुबह कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बताया है कि खराब मौसम के चलते रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। बिजली कटौती की चेतावनी देता है।

Weather Uttarakhand
Weather Uttarakhand

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के चंपावत में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ दरकने के कारण नेशनल हाईवे-9 पर मलबा आ गया, जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा। प्रशासन ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

आंध्र प्रदेश के में अलर्ट

बाढ़ के चलते निचले इलाकों में भरा पानी अब खत्म हो रहा है। हालांकि, मौमस विभाग ने बताया कि सितंबर के खत्म होते-होते तेज बारिश का एक और दौर आ सकता है।

Weather Update

श्रीकाकुलम, विजयनगर, पार्वतीपुरमण्यम, अल्लूरी सीतारामराज, विशाखापट्टनम, अनाकापल्ली, चित्तूर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *