Punjab News: पटवारी को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए विजीलैंस ने रंगे हाथों किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 01 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज राजस्व हलका गाँव कोट ज़िला पठानकोट में तैनात पटवारी यशपाल को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम, जो कि गाँव मल्लपुर ज़िला पठानकोट का रहने वाला है, को संजीव शर्मा निवासी गाँव तेहड़ी टिका बासा, तहसील धार कलां की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

400 रुपए रिश्वत पहले ले चुका

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उक्त मुलजिम ने राजस्व रिकार्ड में उसके नाम पर ज़मीन की मालकी तबदील करने के बदले 3000 रुपए की रिश्वत की माँग की है और इस सम्बन्धी 400 रुपए पहले ही ले चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसमें मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रिश्वत की दूसरी किश्त के तौर पर शिकायतकर्ता से 2000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे कार्यवाही जारी है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *