Jalandhar News: जालंधर में पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी, शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कट्टर ईमानदार वाली सरकार में पुडा का एक अफसर ही कालोनाइजर बन गया है। जालंधर में पुडा के एक अधिकारी ने एक कालोनाइजर के साथ मिलकर पठानकोट रोड पर करीब 50 एकड़ में कालोनी काटी है। इसकी शिकायत पुडा और जेडीए समेत मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

मुख्यमंत्री भगवंत मान, जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA) और पुडा के बड़े अधिकारियों को भेजी शिकायत में पठानकोट रोड पर हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे करीब 50 एकड़ में काटी गई कालोनी पर कार्रवाई की मांग की गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि उक्त कालोनी पूरी तरह वैध नहीं है। इसमें पुडा में एक अधिकारी का हिस्सा है।

सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया

शिकाय़तकर्ता रवि छाबड़ा के मुताबिक जालंधर में तैनात रहे पुडा के एक अधिकारी ने कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का चूना लगाया था। सरकार बदली तो उक्त पुडा अफसर का ट्रांसफर हो गया, लेकिन उक्त अफसर ने अपनी बदली रुकवा ली। इस दौरान शिकायत के बाद उक्त अफसर को दोबारा जालंधर से बदल दिया गया।

पठानकोट रोड पर हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पास काटी गई कालोनी
पठानकोट रोड पर हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पास काटी गई कालोनी

हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे काटी गई कालोनी

पुडा के यह अफसर भले ही जालंधर से बदल दिया गया है, लेकिन उसका काला कारोबार जालंधर में आज भी चल रहा है। इसका ताजा उदाहरण पठानकोट रोड पर हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे काटी गई कालोनी है। इस कालोनी में उक्त पुडा अफसर ने अपना हिस्सा रखा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

रवि छाबड़ा ने कहा है कि उक्त कालोनी की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से भी की गई है। साथ ही उक्त पुडा अफसर की शिकायत अलग से की गई है। क्योंकि यह पुडा अफसर कालोनाइजरों के साथ हिस्सा लेकर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान करवा रहा है।

खबर प्रकाशित होने के बाद निशांत गुप्ता नामक व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी कालोनी पूरी तरह से वैध है। यह कालोनी पूरी तरह इंडस्ट्रियल है। पुडा की तरफ से जो भी नोटिस आए थे, उसका लीगल जवाब दे दिया गया है। अपना पक्ष रखने के साथ साथ उक्त कालोनाइजर ने खबर हटाने को लेकर धमकी भी दी।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *