Baba Ramdev: बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी, खुद पहुंचे अदालत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। दोनों ने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आपको (रामदेव और बालकृष्ण) यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि आपके पवित्र शब्द को लेकर हलफनामा दाखिल किया जाए। विज्ञापन मामले में नया हलफनामा दायर करने के लिए और समय मांगने की पतंजलि की याचिका पर अदालत ने कहा कि कभी-कभी चीजों को उनके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

यह पूरी तरह से अवज्ञा है, सुप्रीम कोर्ट ही नहीं बल्कि देश भर की सभी अदालतों द्वारा पारित हर आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से कहा कि आपको कोर्ट में दिया गया वादा निभाना होगा, आपने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। सुप्रीम कोर्ट विज्ञापन केस की सुनवाई 10 अप्रैल को करेगा।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर रामदेव और बालकृष्ण को समन जारी किया था। न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि ने भ्रामक विज्ञापनों के लगातार प्रकाशन के लिए जारी मानहानि नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *