Arvind Kejriwal Arrested: सुनीता केजरीवाल होंगी अगली मुख्यमंत्री? सीएम आवास पर मिलने पहुंचे आप विधायक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Arrested: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद क्या उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं? दरअसल, आप विधायकों ने मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास का दौरा किया, जिससे इन अटकलों को बल मिल रहा है।

बता दें कि एक्साइज पॉलिसी मामले में कथित अनियमितता के आरोप में दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि सीएम केजरीवाल जेल से सरकार कैसे चलाएंगे?

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

ऐसे में सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में आप के राष्ट्रीय संयोजक की पत्नी सुनीता केजरीवाल अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने रविवार को यहां रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य नेता भी ‘अधिक सक्रिय’ भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि केजरीवाल सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे, चाहे उन्हें कितना भी समय जेल में बिताना पड़े। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केजरीवाल की अनुपस्थिति का दिल्ली में शासन पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद आदर्श आचार संहिता हटने पर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *