Punjab News: जालंधर के गैंगस्टर ने होटल में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 5 करोड़ की फिरौती मांगी, इलाके में हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/जयपुर। Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर संदीप नांगल अंबिया की हत्या समेत जालंधर (Jalandhar) के तीन बड़े हत्याकांड में फरार चल रहे जालंधर के शार्प शूटर पुनीत शर्मा और नरिंदर शर्मा उर्फ ​​लल्ली ने जयपुर (Jaipur) के एक होटल कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इनकी एक वीडियो फुटेज तेजी के साथ वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आपको बता दें कि पिछले करीब ढाई साल से संदीप की हत्या में फरार चल रहे जालंधर के दोनों शार्प शूटरों को न तो जालंधर सिटी पुलिस पकड़ पाई है और न ही पंजाब पुलिस की एजेंसियां। ताजा वीडियो जयपुर के एक होटल का बताया जा रहा है।

होटल में कुल 32 राउंड फायर किए

नांगल अंबिया हत्याकांड के मास्टरमाइंड और हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के लिए काम करने वाले जालंधर के पुनीत और लल्ली होटल में फायरिंग के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसमें वे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने होटल में कुल 32 राउंड फायर किए थे।

जयपुर के नीमराना में होटल हाईवे किंग पर बीते रविवार सुबह पांच करोड़ की फिरौती की पर्ची देने के बाद अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान होटल और आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा था। जयपुर पुलिस की अभी तक की जांच पंजाब और हरियाणा में आकर ठहर गई है। जल्द जयपुर पुलिस कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

Firing
Firing

लल्ली द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई

जयपुर रेंज के आईजी अनिल कुमार टांक इसकी पुष्टि की है कि हरियाणा की कौशल गैंग द्वारा इस वारदात को अंजाम दिलवाया गया है। पुनीत और लल्ली के पास स्टेनगन और पिस्टल थे। होटल के रिसेप्शन पर लल्ली ने फिरौती की पर्ची पकड़ाई थी। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है और जिसके बाद लल्ली द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई।

पुलिस को मिली पर्ची में भी हरियाणा की कौशल चौधरी गैंग के हवाले से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी लिखी थी। वारदात के बाद पुनीत और लल्ली बाइक से फरार हो गए।

2022 को संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या

गैंगस्टर नरिंदर लल्ली और पुनीत शर्मा ने 14 मार्च 2022 को संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या के बाद से फरार था। जब इसकी वारदात का जिम्मेदारी कौशल चौधरी गैंग के एक्टिव मेंबर लक्की पटियाल ने ली थी। जिसके बाद तब जालंधर के एसएसपी रहे आईपीएस स्वपन शर्मा (अब जालंधर सिटी पुलिस कमिश्नर) और उनकी टीम गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *