Canada News: कनाडा में गुरदासपुर के युवक की मौत, JOB के लिए ओन्टारियो गया था

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, ओन्टारियो (कनाडा)। Canada News: जिला गुरदासपुर के कलानौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव शेख मीर निवासी युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके चलते विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक युवक के चचेरे भाई तेजबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई सतिंदर सिंह (23) पुत्र दलबीर सिंह एक साल पहले 5 अप्रैल 2023 को रोजी रोटी के लिए विंडसर, ओन्टारियो, कनाडा गया था।

Canada News
Gurdaspur Youth Dies Canada

सतिंदर सिंह रोज सुबह अपनी मां को फोन करता था, लेकिन रविवार को जब फोन नहीं आया तो मां सरबजीत कौर ने कई बार फोन किया। किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद एक अन्य युवक ने फोन पर बताया कि सतिंदर सिंह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शव को भारत भेजने की गुहार

तेजबीर ने बताया कि उसका भाई गुरदास मॉडर्न सीनियर स्कूल लखनकलां से पढ़ाई के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा करने के बाद कनाडा चला गया था। बता दें कि मृतक सतिंदर सिंह के पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के सहयोग से ही पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

सतिंदर सिंह की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि सतिंदर सिंह के पास केवल एक एकड़ जमीन है और वह रोजी रोटी के लिए विदेश गया था। परिवार के सदस्यों ने पंजाब, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और विदेश में रह रहे युवाओं से शव भारत भेजने में सहायता करने की गुहार लगाई है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *