Punjab News: ‘साडा चन्नी जालंधर’ से सियासी हलचल तेज, क्या Ex CM जालंधर से लड़ेंगे चुनाव?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: Charanjit Singh Channi- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में सबकुछ चुनावी हो गया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जन्मदिन का केक आज सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल कई कांग्रेस विधायक चरणजीत चन्नी का बर्थडे केक लेकर उनके पास पहुंचे। इस केक पर ‘साडा चन्नी जालंधर’ लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच उनके जन्मदिन पर काटे गए केक ने इस संभावना को और भी मजबूत कर दिया है। केक पर साड्डा चन्नी जालंधर लिखा हुआ था। कांग्रेस के आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली केक लेकर आए थे। वहीं, चन्नी ने कहा कांग्रेस के नेता व हमारे वेल-विशर केक लेकर आए थे।

चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में नारे लगे

मैं इन सबको बधाई देता हूं। जब उनसे पूछा गया कि अब आप जालंधर शिफ्ट हो रहो हो। इस पर उन्होंने कहा कि हम तो शुरू से ही आपके साथ हैं। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में नारे लगे। वहीं, इस मौके पर उनकी पत्नी भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि यह समारोह चमकौर साहिब वाले घर पर हुआ था।

ऐसे शुरू हुई चन्नी के नाम की चर्चा

बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी। करमजीत कौर चौधरी और पूर्व सीएम चन्नी के नाम की स्थानीय नेताओं ने पैरवी की थी। जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने संभावित नामों की लिस्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीएम चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी है।

चन्नी को उम्मीदवार बनाने की चर्चाएं थी

साल 2023 में जालंधर से कांग्रेस के तत्कालीन सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद हुए उप-चुनाव में भी चन्नी को उम्मीदवार बनाने की चर्चाएं चली थीं। मगर, सांसद की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को टिकट दी गई थी। जिन्हें कांग्रेस से आप में गए सुशील कुमार रिंकू ने हरा दिया।

भाजपा ने रिंकू को उतारा है मैदान में

चर्चा यह है कि केक के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने जालंधर से दावेदारी ठोकी है। अगर लोकसभा चुनाव को लेकर जालंधर सीट की बात करें तो आप ने सुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार ऐलान किया था जिसने पार्टी बदल कर भाजपा ज्वाइन कर ली। इस के बाद भाजपा की तरफ से जालंधर सीट पर रिंकू को उम्मीदवार ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं चरणजीत चन्नी को कांग्रेस उम्मीदवार ऐलान करने की संभावना जताई जा रही है। अगर कांग्रेस चन्नी को जालंधर से उम्मीदवार ऐलान करती है तो ये देखना होगा कि आम आदमी पार्टी किसी उम्मीदवार ऐलान करती है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *