Punjab News: मैरिज पैलेस में डांस कर रही लड़की पर ग्लास फेंकने वाला निकला पुलिसवाला, लड़की ने किया खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, समराला। Punjab News: सोशल मीडिया पर बीते दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वह वीडियो समराला के मैरिज पैलेस का बताया जा रहा है जिसमें स्टेज पर डांस कर रही लड़की का दूल्हे वालों से किसी बात पर झगड़ा हो जाता है, जिसमें वह अपशब्द कह रही है।

इस विवाद के वायरल होने के बाद बाद लड़की ने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उसने पत्रकारों से कहा कि मेरा नाम सिमर संधू है। स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त हमें नियमित रूप से इन चीजों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस वीडियो में जो हुआ उसने वाकई मेरे दिल को ठेस पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मंच के नीचे खड़े एक आदमी ने मुझसे नीचे आकर हमारे साथ डांस करने के लिए कहा और मैंने नीचे आने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उस आदमी ने मुझसे स्टेज छोड़ने के लिए कहा और मैं फिर स्टेज से चली गई और फिर दूसरी बार मुझसे कहा गया कि वे सभी आपको स्टेज पर डांस करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं और मैं स्टेज पर आ गई।

फिर उस आदमी ने मुझे नीचे फ्लोर पर आने के लिए कहा और मैंने कहा कि मुझे सिर्फ स्टेज पर डांस करने के लिए कहा गया है. मैं इस आदमी से बात कर रही थी और तभी एक ओर आदमी आया और मुझ पर गिलास फेंक दिया। जिससे मैं बच गई और उसके बाद उन्होंने मुझे बांहों से पकड़ लिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जिसके बाद मैंने भी गाली निकालना शुरू कर दी इसके साथ ही उसने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि स्टेज पर परफॉर्म करने वाली लड़कियों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। यहां तक कि हमारे ग्रुप के लोग भी हमारा समर्थन नहीं करते। मुझे डांस करना पसंद है और यही मेरा काम है। इसके बाद मैंने समराला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीशा फेंकने और उन्हें अपशब्द कहने वाला व्यक्ति एक पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *