डेली संवाद, समराला। Punjab News: समराला में एक शादी समारोह के दौरान मैरिज पैलेस में डांसर सिमर संधू के साथ हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ डांसर की शिकायत पर समराला थाने में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
इनमें लुधियाना के एक एसीपी के यहां तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को डांसर सिमर संधू के विरोध में डीजे मालिक और ऑर्केस्ट्रा कलाकार इकट्ठा हो गए। लाडी गिल ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें डांसर कलाकार को स्टेज से पीछे ले जाकर स्टेज से नीचे ले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
डांसर कलाकार सिमर संधू नशे में थी और जिस समय सिमर कलाकार दुल्हनों से बहस कर रही थी और गालियां दे रही थी, उस समय डीजे बंद था और बिना किसी मैनेजर या डीजे मालिक की इजाजत के सिमर संधू कलाकार स्टेज पर चढ़ गईं और जाकर बारातियों को गाली देने लग पड़ी। इसके लिए वे समराला थाने आए हैं और बरातियों पर दर्ज किए गए मामले की निंदा करते हुए न्याय की मांग की है।
जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें







