Jalandhar News: इन दो प्राइवेट बसों पर कार्रवाई की तैयारी, ट्रांसपोर्ट विभाग को सौंपी शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 03 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले के साथ लगते गांवों के लोगों की आम सुविधाओं के लिए पंजाब सरकार ने पिछले दिनों स्थानीय निजी बसों के परमिट दिए थे ताकि जनता को गांवों से शहर तक आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Jalandhar News: इन दो प्राइवेट बसों पर कार्रवाई की तैयारी, ट्रांसपोर्ट विभाग को सौंपी शिकायत

लेकिन एक निजी बस संचालक द्वारा अपनी मर्जी के साथ सरकार की तरफ से जारी किए गए मूल रूट परमिट पर चलने की बजाय अवैध रूटों पर अपनी बसें चलाकर यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है और वहीं परिवहन अधिकारियों द्वारा भी उदासीनता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मीडिया को जानकारी देते हुए सिकंदरपुर गांव की पूर्व सरपंच अनिता कुमारी, सुखविंदर कुमार, गांव की सरपंच अंजना कुमारी, पूर्व पंच गुरप्रताप सिंह, गांव कबूलपुर की सरपंच बलजिंदर कौर, रमेश कुमार और नंबरदार हरप्रीत सिंह, गांव नंगल की पूर्व सरपंच भजन कौर, विजय कुमार, राऊवाली गांव के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, नंबरदार लखबीर सिंह, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह, और नूरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह ने सामान्य जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गांव के लोगों की सहूलियत के लिए पंजाब सरकार की तरफ से लगाई गई बसों को बंद कर प्राइवेट लोकल बसों वाले असल रुट परमिट पर चलने की बजाय गांव कानपुर, रायपुर, बालान, किशनगढ़, दौलतपुर, अलावलपुर-आदमपुर अवैध रूट पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जिससे कारण हमारे गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय सभी पंचों, सरपंचों और अन्य लोगों ने मूल रूट छोड़ने वाली बसों (बस नंबर पीबी07एफ 6686 और पीबी08एई 4876) की लिखित शिकायत और मांग पत्र सचिव परिवहन विभाग पंजाब, राज्य परिवहन आयुक्त पंजाब, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जालंधर और जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज जालंधर को भेजते हुए मांग की है कि उक्त प्राइवेट बसों को तुरंत हमारे गांवों में वाया गांव नूरपुर, कबूलपुर, नंगल, ढोगरी, शिकंदरपुर, अलावलपुर-आदमपुर संचालित किया जाए, अन्यथा इन बसों के रूट परमिट रद्द कर अन्य रूट परमिट जारी किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *