DIPS News: डिप्स स्कूल उग्गी ने ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत वॉकथॉन का किया आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: राष्ट्रीय पैदल दिवस के अवसर पर दिनांक 3 अप्रैल 2024 ,बुधवार को डिप्स स्कूल उग्गी की तरफ से ‘फिट इंडिया’ अभियान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वॉकथान करवाई गई। इस वॉकथॉन में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, और स्टाफ ने भी भाग लिया।

सभी उम्र के लोगों को इसमें शामिल होने का मौका मिला और वे स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को समझने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित हुए। वॉकथान को डिप्स स्कूल उग्गी के प्रधानाचार्य ज्योति थापर और डिप्स स्कूल के खेल मैनेजर मनमोहन सिंह ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया और उनकी हौसला अफजाई की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

यह वॉकथान डिप्स स्कूल उग्गी की तरफ से शुरू होकर मुख्य सड़कों की तरफ से होती हुई गाँव उग्गी जाकर वापिस स्कूल की तरफ प्रस्थान हुई। इस वॉकथान का उद्‌देश्य बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास करना था। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जलपान की व्यवस्था स्कूल के प्रधानाचार्या की तरफ से करवाई गई। अध्याप‌कों व बच्चों की जहाँ-जहाँ ड्यूटी लगी, उन्होंने अपने कर्तव्यों को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाया।

अंत में यह वॉकथान को बच्चों के सहयोग से बहुत प्रभावशाली ढंग से सम्पूर्ण किया गया। डिप्स स्कूल के प्रधानाध्यापक ज्योति थापर ने इस महत्वपूर्ण अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी संबंधित लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “फिट इंडिया” अभियान के तहत हमने यह वॉकथॉन आयोजित किया है ताकि हमारे समुदाय के लोग स्वस्थ और प्रसन्न जीवन जी सकें।   

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि फिट भारत अभियान भारत में एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य व्यवहार में परिवर्तन लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली की ओर बढ़ना है। यह वॉकथॉन न केवल फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने का माध्यम रहा, बल्कि इसने एक सामूहिक भावनात्मक अनुभव भी प्रदान किया।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *