डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: राष्ट्रीय पैदल दिवस के अवसर पर दिनांक 3 अप्रैल 2024 ,बुधवार को डिप्स स्कूल उग्गी की तरफ से ‘फिट इंडिया’ अभियान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वॉकथान करवाई गई। इस वॉकथॉन में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, और स्टाफ ने भी भाग लिया।
सभी उम्र के लोगों को इसमें शामिल होने का मौका मिला और वे स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित हुए। वॉकथान को डिप्स स्कूल उग्गी के प्रधानाचार्य ज्योति थापर और डिप्स स्कूल के खेल मैनेजर मनमोहन सिंह ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया और उनकी हौसला अफजाई की।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
यह वॉकथान डिप्स स्कूल उग्गी की तरफ से शुरू होकर मुख्य सड़कों की तरफ से होती हुई गाँव उग्गी जाकर वापिस स्कूल की तरफ प्रस्थान हुई। इस वॉकथान का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास करना था। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जलपान की व्यवस्था स्कूल के प्रधानाचार्या की तरफ से करवाई गई।
अध्यापकों व बच्चों की जहाँ-जहाँ ड्यूटी लगी, उन्होंने अपने कर्तव्यों को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाया। अंत में यह वॉकथान को बच्चों के सहयोग से बहुत प्रभावशाली ढंग से सम्पूर्ण किया गया। डिप्स स्कूल के प्रधानाध्यापक ज्योति थापर ने इस महत्वपूर्ण अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी संबंधित लोगों का धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
उन्होंने कहा,’फिट इंडिया” अभियान के तहत हमने यह वॉकथॉन आयोजित किया है ताकि हमारे समुदाय के लोग स्वस्थ और प्रसन्न जीवन जी सकें। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि फिट भारत अभियान भारत में एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य व्यवहार में परिवर्तन लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली की ओर बढ़ना है।
तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप








