Yogi Adityanath: बिजली के स्थाई कार्यों के लिए सरकार ने 140 करोड़ किए जारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 05 Apr 2024

डेली संवाद, प्रयागराज। Yogi Adityanath: प्रयागराज में महाकुंभ-2025 को लेकर तैयारियां तेजी से धरातल पर उतरने लगी हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप शासन स्तर पर हर कार्य पर पैनी नजर रखी जा रही है।

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी की बुनियादी व्यवस्था के साथ अन्य कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है। बिजली की व्यवस्था सुचारु रूप से करने के लिए नए पावर स्टेशन स्थापित करने के साथ नई लाइनें बिछायी जा रही हैं।

अखाड़ों के पेशवाई मार्ग पर बिछायी जा रही अंडर ग्राउंड केबल

महाकुंभ की शुरुआत हिंदू सनातन धर्म के अखाड़ों से निकलने वाली शोभा यात्रा पेशवाई से होती है। इसमें अलग-अलग अखाड़े शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लाव लश्कर के साथ भव्य जुलूस के साथ कुंभ क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पेशवाई के इन मार्गों में बिजली के पोल अक्सर असुविधा की वजह बन जाते हैं। ऐसे में इन्हे हटाया किया जा रहा है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पेशवाई के सभी मार्गों से बिजली के पोल हटाए जा रहे हैं।

इसके लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति प्राप्त हो चुकी है। अब कुंभ क्षेत्र के परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। इसी तरह ट्रिपल आईटी चौराहे से एयरपोर्ट तक अंडर ग्राउंड केबिल बिछायी जा रही है।

140 करोड़ से हो रहे बिजली के स्थायी कार्य

महाकुंभ-2025 के मद्देनजर प्रशासन अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे कर लेना चाहता है ताकि कोई कमी हो तो उसे समय रहते पूरा किया जा सके। इसी के तहत शहर में बिजली के स्थायी कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके तहत शहर में 132 केवी की क्षमता के दो बिजली घर बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसमें एक हेतापट्टी और दूसरा बेली का इलाका शामिल है। हेतापट्टी का बिजली घर चालू हो चुका है। वहीं बेली के स्टेशन को लेकर कार्यवाही चल रही है। इसके अलावा 94 वितरण परिवर्तक भी स्थापित हो चुके हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *