Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 691 शब्द|📅 05 Apr 2024

डेली संवाद, मथुरा। Hema Malini: Lok Sabha Election 2014- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल रही हेमा मालिनी (Hema Malini) ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से चुनावी मैदान में उतरी है। इसे पहले भी वे यहां से सांसद रह चुकी है। हेमा मालिनी ने चुनाव आयोग (Election Commission of India) को जो एफिडेविट दिया है, उसमें खुद को मालामाल बताया है, जबकि पति धमेंद्र को कर्जदार बताया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

भाजपा की नेता और मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा पेश किया। जिसमें अभिनेत्री ने अपनी कुल संपत्ति 297 करोड़ बताई है। इसमें हेमा के पास 129 करोड़ और पति धर्मेंद्र देओल के पास 168 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

3 करोड़ 39 लाख के गहने

साल 2019 के चुनाव में हेमा के पास 249 करोड़ की प्रॉपर्टी थी। हेमा के पास 13.52 लाख रुपए कैश है। वहीं, पति धर्मेंद्र देवल के पास 43.19 लाख रुपए कैश है। वहीं, 61 लाख रुपए की कार भी है। ज्वेलरी की बात करें तो 3 करोड़ 39 लाख के गहने हैं।

हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने 2 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक सेट में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को तो दूसरे में रालोद जिलाध्यक्ष को अपना प्रस्तावक बनाया है। दो बार की सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

पति धमेंद्र के साथ हेमा मालिनी
पति धमेंद्र के साथ हेमा मालिनी

पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

सांसद हेमा मालिनी की ओर से तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए दाखिल किए गए शपथ पत्र में लिखा है कि उन्हें उदयपुर की सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनको यूनिवर्सिटी ने यह उपाधि 2012 में प्रदान की थी, जब वह लोकसभा से सांसद नहीं थीं।

एक्टिंग है पेशा

हेमा मालिनी ने शपथ पत्र में अपना मुख्य पेशा कलाकार दर्शाया है। जबकि आय के अन्य स्रोत व्यवसाय, किराया और ब्याज आदि हैं। हेमा मालिनी के पास 13 लाख 52 हजार 865 रुपए और धर्मेंद्र के पास 43 लाख 19 हजार 16 रुपए नकद हैं। हेमा के पास बैंक में 1 करोड़ 13 लाख 46 हजार और अन्य वित्तीय संस्थाओं में 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार 44 रुपए हैं। हेमा के पास 2 करोड़ 96 लाख की विरासती प्रॉपर्टी है।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा है क्या?

हेमा मालिनी की संपत्ति का लेखा-जोखा

  • हेमा ने 1 करोड़ 42 लाख 21 हजार 696 रुपए कर्जा ले रखा है। हेमा पर 61 लाख 53 हजार 816 रुपए मूल्य की कार है। वहीं 3 करोड़ 39 लाख 39 हजार 307 रुपए के गहने भी हैं।
  • हेमा मालिनी के पास करीब 2 करोड़, 57 लाख 92 हजार 886 रुपए के शेयर हैं।
  • हेमा पर करीब 1 अरब 13 करोड़ 60 लाख 51 हजार 610 रुपए और धर्मेद्र के पास 1 अरब 36 करोड़ 07 लाख 66 हजार 813 रुपए मूल्य के बंगला व अन्य संपत्तियां हैं।
  • हेमा पर 1 करोड़ 42 लाख 21 हजार, 695 रुपए का और धर्मेद्र पर 6 करोड़ 49 लाख 67 हजार 402 रुपए का कर्जा है।
  • सांसद हेमा मालिनी के पास स्वयं की 129 करोड़ की और पति धर्मेद्र देओल पर 169 करोड़ की संपत्ति है। दोनों की अगर मिलाकर कुल संपत्ति की बात करें तो वह 297 करोड़ हैं।
  • सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा के लिए 2019 में हुए चुनाव में करीब 249 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। इसमें उनके पास करीब 114 करोड़ रुपए और पति धर्मेद्र के पास 135 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। अब उन्होंने 297 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं लोकसभा चुनाव 2014 में हेमा ने करीब 178 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। इसमें उनके पति धर्मेद्र की भी संपत्ति शामिल थी। तब हेमा ने कुल 57 करोड़ 99 लाख 34 हजार 440 रुपए की संपत्ति बताई थी। वहीं धर्मेद्र के पास कुल एक अरब 6 करोड़ 55 लाख 25 हजार रुपए की संपत्ति थी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *