Early Dinner Benefits: जल्दी डिनर करने के हैं ढेरों फायदे, जाने आप भी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Health Benefits Of Early Dinner: हम सभी जानते हैं कि हेल्दी डाइट (Healthy Diet) हमारी पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके खाने का समय भी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है? जी हां, आप क्या खाते हैं, उसके साथ-साथ आप किस समय खाते हैं, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। खासकर आप डिनर किस समय (Right Time For Dinner) करते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जल्दी डिनर करने यानी Early Dinner करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी जल्दी डिनर करने की आदत के बारे में बताते हुए कहा था कि इससे उन्हें कई फायदे (Health Benefits Of Early Dinner) मिले हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस शाम 7 बजे तक डिनर कर लेती हैं।

पाचन को बढ़ावा देना

बेहतर पाचन- सात बजे के आसपास डिनर करने से आपके शरीर को भोजन को पचाने के लिए ज्यादा समय मिलता है। यह आपके पाचन तंत्र को धीरे-धीरे काम करने और भोजन को पूरी तरह से अवशोषित करने के लिए भरपूर समय देता है।

एसिड रिफ्लक्स को कम करना- देर रात तक खाने से एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ सकती है। लेकिन जल्दी डिनर करने से आप इस समस्या को कम कर सकते हैं, जिससे आपको नींद अच्छी आएगी और पेट में जलन भी कम होगी।

Better digestion
Better digestion

वजन कम करने

कैलोरी कंट्रोल- सात बजे डिनर करने से आप रात को स्नैकिंग या ओवर ईटिंग नहीं करते। ऐसा करने से आपको कम कैलोरी खाने और हेल्दी वजन मेंटेन करने में मदद मिल सकती है।

weight-loss
weight-loss

मेटाबॉलिज्म तेज होता है- समय पर डिनर करना आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

बेहतर नींद- देर रात तक खाने से नींद में बाधा आ सकती है। सात बजे के डिनर से आप अपने शरीर को सोने से पहले भोजन पचाने का समय दे सकते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।

sleep
sleep

शरीर को आराम करने का समय- समय पर डिनर करने से आपके शरीर को आराम करने और रीचार्ज होने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे आपकी थकान दूर होती है और आप सामान्य तौर पर भी बेहतर महसूस करते हैं।

foods
foods

जल्दी डिनर करने के अन्य फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल- नियमित डिनर समय बनाए रखने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
हार्ट हेल्थ- समय पर डिनर करना दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *