Jalandhar News: भाजपा में बगावत, जालंधर में एक और महिला पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 07 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024, The office bearer of BJP Mahila Morcha in Jalandhar has resigned- पंजाब भाजपा (BJP Punjab) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासकर जालंधर (BJP Jalandhar) में भाजपा (BJP) में बगावत जारी है। AAP छोड़ भाजपा में आए सुशील रिंकू (Sushil Rinku) और शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के खिलाफ भाजपा के वर्करों ने आवाज बुलंद कर दी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

भाजपा की एक और महिला पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत इस्तीफा दे चुकी हैं। रविवार को महिला मोर्चा की एक और पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। महिला मोर्चा जिला आफिस सैक्रेटरी सोनिया बब्बर ने अपना इस्तीफा जिला प्रधान और प्रदेश प्रधान को भेज दिया।

जिला आफिस सैक्रेटरी ने सौंपा इस्तीफा

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ज़िला ऑफिस सेक्रेटरी सोनिया बब्बर ने भी पार्टी की सभी जिम्मेदारियां और भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी वर्करों को नजरअंदाज करने का आरोप

सोनिया बब्बर का कहना है हाईकमान द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरती राजपूत के इस्तीफा देने से पहले हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

इसी कारण वह आज उनके हक में अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। इस तरह से चुनावों से पहले एक के बाद एक महिला नेताओं द्वारा इस्तीफा देना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफा दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *