IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है विदेश घूमने का खास मौका, कम पैसों में करें यात्रा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 08 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टी आने में अभी समय है लेकिन लोग अभी से इसके लिए प्‍लानिंग शुरू कर चुके होंगे। कुछ तो देश में तो कुछ विदेशों में जाकर छुट्टियों का इंज्‍वाय करेंगे।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है विदेश घूमने का खास मौका, कम पैसों में करें यात्रा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक ऐसा खास ऑफर लेकर आया है, जिसमें देश से भी कम खर्च में विदेश में छुट्टियों का आनंद उठाया जा सकता है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

आईआरसीटीसी का यह पैकेज केवल 45000 रुपये का है। इसमें चार रात और पांच दिन में नेपाल में अलग-अलग जगह घूमा जा सकता है। लोगों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग डेट (23 अप्रैल, 21 मई और 25 जून को) और दो शहरों दिल्‍ली-लखनऊ से यात्रा शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

इस पैकेज में नेपाल में काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ और मनोकामना मंदिर के अलावा पाटन दरबार स्‍क्‍वॉयर शामिल है। इसमें तीन रात काठमांडू और एक रात पोखरा में रुकना है। यह पूरी यात्रा फ्लाइट से होगी। पैकेज में फ्लाइट की चार यात्रा, होटलों में रुकना, नाश्‍ता, खाना और लंच सब कुछ शामिल है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *