UP News: बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास सेटअप से लैस करने की तैयारी शुरू- CM योगी विजन

Daily Samvad
3 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के कायाकल्प को लेकर तमाम तरह के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक तकनीक से युक्त कर भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

सीएम योगी के विजन (CM Yogi’s Vision) अनुसार, प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प की प्रक्रिया जारी है और अब इन्हें स्मार्ट क्लास सेटअप से युक्त करने की प्रक्रिया योगी सरकार आगे बढ़ा रही है।

UP News
UP News

प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, विद्यालयों को स्मार्ट क्लास सेटअप से युक्त करने के लिए एक टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन जल्द ही किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने का जिम्मा उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPLC) को सौंपा गया है तथा विभाग द्वारा इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।

स्मार्ट क्लास के विभिन्न कॉम्पोनेंट्स से विद्यालयों को किया जाएगा लैस

प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास व ई-लर्निंग प्रक्रिया से युक्त करने के लिए विभिन्न कॉम्पोनेंट्स की स्थापना व संचालन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसमें इंटरैक्टिव बोर्ड, इंटरैक्टिव डिस्प्ले तथा आधुनिक ऑडियो वीजुअल सेटअप प्रमुख हैं।

इस कार्य को पूरा करने के लिए टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (टीपीएमयू) का गठन किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा यूपीएलसी में पहले से इंपैनल्ड एजेंसी का निर्धारण व कार्यावंटन होगा जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UP News
UP News

एजेंसी के निर्धारण के बाद टीपीएमयू का गठन किया जाएगा जो यूपीएलसी, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभागों से समन्वय व संवाद स्थापित करते हुए प्रदेश के सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त करने का कार्य करेगा।

डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट होगी तैयार

टीपीएमयू द्वारा प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास व ई-लर्निंग प्रक्रिया से युक्त करने के लिए सबसे पहले डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। इस कार्य को यूपीएलसी व शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाएगा।

UP News
UP News

इसके बाद, स्मार्ट क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर्स की स्थापना व विकास के लिए विभिन्न चरणों में डीपीआर के अनुसार कार्यों को कराया जाएगा। टीपीएमयू द्वारा तीन वर्षों की कार्यावधि के हिसाब से कार्य किया जाएगा।

इस दौरान परियोजना के अंतर्गत जारी कार्यों की अद्यतन स्थिति की रेगुलर मॉनिटरिंग व प्रॉग्रेस रिपोर्ट फॉर्मुलेशन जैसे कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही, डाटा एनालिटिक्स, रिसोर्स मैनेजमेंट व रिपोर्टिंग, स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन सपोर्ट व रिस्क मैनेजमेंट व मिटिगेशन जैसी प्रक्रियाओं को भी पूरा किया जाएगा।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *