Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की तबियत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
3 Min Read
premanand-ji-maharaj
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वृंदावन।Premanand Maharaj: वृंदावन (Vrindavan) के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की शुक्रवार शाम अचानक सीने में दर्द उठा। तबियत बिगड़ने पर उनके शिष्यों ने उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने संत का चिकित्सकीय परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

राधावल्लभीय संप्रदाय के संत प्रेमानंद महाराज की छटीकरा मार्ग स्थित उनके श्रीकृष्ण शरणम स्थित निवास पर शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर अचानक तबीयत बिगड़ी। संध्या आरती के बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठ आया।

अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

इस पर उनके शिष्यजन संत प्रेमानंद को कार से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले कर पहुंचे। यहां अस्पताल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया। उनका ईको कराया। रिपोर्ट सामान्य आने पर कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब

आपको बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनकी उनके ही आश्रम पर डायलेसिस भी होती रहती है। बावजूद, इसके रात दो बजे वे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं और राधारानी की आराधना के साथ ही भक्तों को सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर संत प्रेमानंद को अस्पताल उनके शिष्यजनों द्वारा लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनका ईको और जांच कराई गई। रिपोर्ट नॉर्मल आई है। इसके बाद कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

शिष्य और मीडिया के लोगों के बीच हुई नोकझोंक

सेवाश्रम में संत प्रेमानंद महाराज की तबियत बिगड़ने की सूचना पर पहुंची मीडिया का संत के शिष्यों ने फोटो खीचने और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि संत के बीमार होने बात को मीडिया में न दिया जाए। इसी बात को लेकर शिष्य और मीडिया के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *