Punjab News: बड़ी खबर, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट से पंजाबी सिंगर को किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Mansi Jaiswal
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में डंकी लगाकर विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसी के मामले में पुलिस (Punjab Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर से संबंध रखने वाला पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Airport) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फतेहजीत सिंह को डंकी लगाकर विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था। सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों साथ काम कर रहे थे।

अमेरिका भेजने के बदले मांगे 50 लाख रुपए

DCP ने आगे बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था। गुरप्रीत को अमेरिका जाना था। आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे।

एडवांस के तौर पर लिए 10 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार सिंगर ने 50 लाख में एक व्यक्ति अमेरिका डंकी लगवा कर विदेश भेजना था। गायक के साथी सुलतान सिंह ने एडवांस के तौर पर करीब 10 लाख रुपए लिए थे। जिसमें से 4 लाख रुपए सिंगर का कमीशन था। अमेरिका पहुंचने के बाद बाकी के 40 लाख रुपए देने का वादा भी किया गया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुल्तान सिंह की सहायता से सिंगर और उसके साथियों ने उक्त व्यक्ति को अमेरिका भेजने के 5 प्रयास किए। अलग-अलग देशों से होकर अमेरिका पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन सारी फेल हो गई।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

ਜਲੰਧਰ ਦੇ Grand Mall ਦੀ ਪੰਜਵੀਂ ਮੰਜ਼ਿਲ 'ਚ Welcome ਲਿਖ ਕੇ 1.50 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ | Daily Samvad Punjabi
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और स... Jalandhar News: भगवान श्री परशुराम जी ने अन्याय, अत्याचार और बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी: मोहिंदर भ... Jalandhar News: विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित कोटा ना रखने वाले स्कूलों के लाइसेंस रद्द कि... Punjab News: पंजाब पुलिस में व्यापक तबादले, 116 पुलिस अधिकारी बदले गए, पढ़ें ट्रांसफर List Punjab News: पंजाब में 30 अप्रैल को बंद की कॉल! पढ़ें क्या है सच्चाई Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया UPSC क्लियर करने वालों का सम्मान, बोले- आपका चयन हर... Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड नं 64 आदर्श नगर में बनने वाली नई सड़क का किया उद्घाटन Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, हरियाणा को एक भी बूंद ज्यादा पानी नहीं देंगे Punjab News: पंजाब में गैंगवार, पूर्व पार्षद के बेटे ने गैंगस्टर को मारी गोली, मौत Fire In Restaurant: रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, जिंदा जल गए 22 लोग; कई घायल