Punjab News: कृषि विभाग ने पराली प्रबंधन मशीनों को सब्सिडी पर देने के लिए पोर्टल फिर से खोला

Daily Samvad
2 Min Read
Gurmeet Singh Khuddian
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: धान की पराली के कुशल प्रबंधन के लिए राज्य के किसानों को नवीनतम तकनीक पर आधारित मशीनरी प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राज्य के किसानों के लिए फसली अवशेष प्रबंधन मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए पोर्टल को 19 सितंबर 2024 तक फिर से खोल दिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आज एक प्रेस बयान में इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब (Punjab) के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया कि राज्य के किसान अब 19 सितंबर 2024 शाम 5 बजे तक agrimachinerypb.com पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने राज्य के किसानों से फसली अवशेष मशीनरी पर सब्सिडी का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

Punjab News
Punjab News

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान फसली अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अब तक किसानों, सहकारी समितियों और पंचायतों से 21,830 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने अब तक 13,107 सी.आर.एम. मशीनों के लिए 7,832 मंजूरी पत्र जारी किए हैं और किसानों ने 5,833 सी.आर.एम. मशीनें खरीदी हैं।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *