Australia News: चाकूबाजी से दहला ऑस्ट्रेलिया का ये मॉल, 9 महीने के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, कई जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia News: ऑस्ट्रेलिया (Australia) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसके बाद मॉल में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग मॉल की बताई जा रही है यहां चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जिसमे एक नौ महीने का बच्चा भी शामिल है।

इसके साथ ही इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मौत की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी भी मारा गया है।

 हाथ में चाकू लेकर जाता आरोपी
हाथ में चाकू लेकर जाता आरोपी

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

बताया जा रहा है कि हमवालर अकेले ही था उसके साथ कोई और उसका साथी नहीं था जिसको पुलिस ने मार गिराया है। वहीं अभी तक इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद मॉल में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *