Jalandhar News: दीनानाथ प्रधान के दफ्तर में AAP महिला विंग की मीटिंग, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला विंग की जालंधर सैंट्रल हलके के भारत नगर में मीटिंग हुई। आप नेता दीनानाथ प्रधान के दफ्तर में आयोजित मीटिंग में महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के लिए जबरदस्त हुंकार भरा है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

AAP महिला विंग की जिला प्रधान गुरप्रीत कौर और वार्ड प्रधान किम्मी ढंड की अगुवाई में महिलाओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में AAP के प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर महिलाओं से वोट मांगेंगे। गुरप्रीत कौर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर केंद्र सरकार जुल्म कर रही है, इसका जवाब वोट से देना होगा।

भारी बहुमत से लोकसभा में पहुंचाएगी

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि महिला शक्ति एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से लोकसभा में पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने महिलाओं के हित के लिए जितना काम किया है, किसी अन्य नेता ने नहीं किया।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सभी वर्करों को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार में जुट जाना चाहिए। इस मौके पर अशोक सभ्रवाल, पुष्पिंदर लाली, नरिंदर ढंड, संजीव राणा, शरणजीत, ब्रजबाला, मधु, प्रिया, नीलम, गगनदीप कौर, ऊषा, सुषमा, सोनिया, लक्ष्मी, पिंकी, खूश्बू और पल्लवी समेत कई महिलाएं उपस्थित थी।

दीनानाथ प्रधान के दफ्तर में महिलाओं ने भरा हुंकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *