Lok Sabha Election 2024: जालंधर में सांसद और विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद बदली रणनीति

Daily Samvad
4 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नेताओं के पार्टियां बदलने के चल रहे ट्रेंड के बीच आम आदमी पार्टी अपनी बाकी बची सीटों पर किसी बाहरी उम्मीदवार की बजाय अपने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतार सकती है। इस बात के संकेत पार्टी के अंदरुनी सूत्रों द्वारा हाईकमान को दी गई फीडबैक के आधार पर मिले हैं।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना व जालंधर के लिए अपने कैंडीडेट्स के नामों की घोषणा 16 अप्रैल को घोषित करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब सभी को मंगलवार का इंतजार है जब इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जनता के सामने आएंगे।

‘पुराने चेहरे को लोकसभा मैदान में उतार दिया जाए तो जीत आसान हो सकती है’

पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान द्वारा लुधियाना के लिए कई बार करवाए गए। सर्वे में 4 विधायकों के नाम पर भी विचार किया गया।

इस संबंधी सी.एम. के साथ गत दिनों हुई मीटिंग में भी लुधियाना लोकसभा के अधीन आते सभी विधायकों व हलका इंचार्ज ने पार्टी को यहां तक कह दिया था कि पैराशूट से किसी उम्मीदवार को लाने के बजाय पार्टी से जुड़े किसी पुराने चेहरे को लोकसभा मैदान में उतार दिया जाए तो जीत की राह आसान हो सकती है।

सभी बढ़चढ़ कर पार्टी को जीत दिलवाने में दिन-रात एक कर रहे

वहीं, विधायकों ने इतना भी कह दिया था कि अगर पार्टी किसी मौजूदा विधायक को भी देश की संसद में पहुंचाने के लिए लोकसभा चुनाव का टिकट देगी तो भी किसी को कोई ऐतराज नहीं होगा और सभी बढ़चढ़ कर पार्टी को जीत दिलवाने में दिन-रात एक कर देंगे।

इसी बीच जालंधर से सांसद रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल द्वारा ‘आप’ छोड़ भाजपा में जाने के बाद भी ‘आप’ हाईकमान इस बात पर सहमत हुआ है कि पार्टी नए की बजाय अपने पुराने पदाधिकारियों पर ही भरोसा जताए।

पार्टी के भीतर पैदा होने वाले विरोध से छुटकारा मिलेगा

इस फैसले से जहां पार्टी का पुराना वालंटियर विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी ‘आप’ को जीत दिलाने के लिए काम करेगा वहीं बाहरी कैंडीडेट लाने से पार्टी के भीतर पैदा होने वाले विरोध से भी छुटकारा मिलेगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो ‘आप’ हाईकमान विधायकों के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों की फीडबैक भी ले चुका है जिन्होंने किसी बाहरी उम्मीदवार को खड़ा करने से पार्टी को होने वाले संभावित नुकसान बारे पहले ही सीनियर लीडरशिप को अवगत करवा दिया है।

पार्टी के अंदरूनी सर्वे में बात सामने आई कि

वहीं, पार्टी के अंदरूनी सर्वे में भी यही बात सामने आई है कि लोकसभा चुनावों के दौरान लुधियाना से ऐसे उम्मीदवार को उतारा जाए जिसकी शहरी हलकों के साथ ग्रामीण वोट पर भी पकड़ हो।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

आम आदमी पार्टी अब तक 9 लोकसभा हल्कों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है जबकि लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर व फिरोजपुर में नामों की घोषणा अभी बाकी है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *