Jalandhar News: पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी ने अकाली दल से दिया इस्तीफा, तकड़ी छोड़ पकड़ लिया झाड़ू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- पंजाब में अकाली दल को दोहरा झटका लगा है। पूर्व विधायक पवन टीनू और पूर्व जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में AAP का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

आपको बता दें कि डेली संवाद ने तीन पहले ही पवन टीनू के पार्टी छोड़ने और आप ज्वाइन करने की खबरें प्रकाशित की थी, तब पवन टीनू ने इसका खंडन किया था। आज पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। टीनू पार्टी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पहुंचे थे।

सीएम भगवंत मान ने ज्वाइन करवाया

पवन टीनू की ज्वाइनिंग सीएम भगवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई, उनके साथ कई समर्थक भी शिअद छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। काफी समय से टीनू के आप में शामिल होने की चर्चा थी। टीनू जालंधर सीट से आप के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि टीनू की जालंधर में दलित वोटों पर मजबूत पकड़ है।

अकाली दल में इंटरनल पॉलिटिक्स

पवन टीनू के साथ अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी भी आप में शामिल होंगे। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चन्नी पिछले करीब 30 साल से शिअद का हिस्सा थे। पोस्ट में चन्नी ने कहा- पार्टी की इंटरनल पॉलिटिक्स की वजह से वह छोड़ रहे हैं। इस वजह से वह काफी दिक्कतों का सामान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *