Lok Sabha Election: पंजाब में भाजपा की रैली में जमकर मारपीट, BJP वर्कर आपस में भिड़े, कुर्सी टेबल तोड़े, मची भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Lok Sabha Election 2024: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब (Punjab News) में भाजपा (BJP Punjab) के वर्कर आपस में लड़ गए हैं। यहां एक रैली में जमकर कुर्सियां चली। इससे कई भाजपा वर्कर (BJP Worker) घायल भी हो गए हैं। मामला लुधियाना (Ludhiana News) के पायल का बताया जा रहा है। जहां भाजपा वर्करों की मीटिंग के दौरान हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

भाजपा ने पायल में एक विशेष मीटिंग रखी थी, जिसमें सभी पार्टी वर्करों को भाग लेना था। लेकिन मीटिंग के दौरान ही भाजपा वर्करों में झड़प हो गई तथा मामला इतना बढ़ गया कि स्टेज पर कुर्सियां व मेज फेंक दिए गए।

मारपीट की वीडियो वायरल

इस घटना संबंधी एक वीडियो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे भाजपाई वर्कर मंच पर ही एक-दूसरे पर टेबल व कुर्सियां फेंक रहे हैं। पता चला है कि मंच पर एक नेता संबोधित कर रहा था तो लोगों ने उसे बोलने से रोका, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया तथा दोनों तरफ के लोग आपस में उलझ गए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मामला इतना बढ़ गया कि न आव देखा न ताव, एक दूसरे पर कुर्सियां व टेबल फैंकने शुरू कर दिए। इसके बाद माहौल को गरमाता देख एक बड़े लीडर ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला तथा पार्टी वर्करों को शांत करवाया।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *