Punjab News: पंजाब में AAP का प्रदर्शन ‘संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ’ खत्म, BJP संविधान को क्षति पहुंचा रही- बलकार सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के जालंधर में रविवार सुबह करीब पौने 12 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) की लीडरशिप केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह (Balkar Singh) सहित कई बड़े नेता पहुंचे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में आप नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा- केंद्र सरकार भारत के संविधान को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि उक्त प्रोग्राम को लेकर सुबह से ही तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही थी।

अंबेडकर जयंती के दिन रखा कार्यक्रम

बता दें कि आज बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की जयंती है। आप ने प्रमुख तौर पर आज ही के दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। मंत्री बलकार सिंह ने कहा- पार्टी ने देश के संविधान और प्रभुता को बचाने के लिए आज के दिन प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

जिससे लोगों को पता चल सके कि केंद्र सरकार कैसे तानाशाही कर रही है। आप आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेता समझ रहे हैं कि वह आप को तोड़ देंगे। मगर उन्हें ये नहीं पता कि आप उनके जाने से ज्यादा मजबूत हुई है।

15 मिनट देरी से शुरू हुआ प्रोग्राम

मिली जानकारी के अनुसार पूरे पंजाब की बड़ी लीडरशिप को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया गया थी। प्रोग्राम का टाइम 11:30 बजे रखा गया था। मगर 15 मिनट की देरी से उक्त प्रोग्राम शुरू हुआ। हालांकि सुबह 12 बजे तक कोई भी बड़ा नेता धरना स्थल पर नहीं पहुंचा था।

balkar singh
balkar singh

12 बजे के बाद मंत्री बलकार सिंह और एमएलए रमन अरोड़ा, एमएलए डा. राज कुमार चब्बेवाल सहित अन्य नेता पहुंचे थे। ये प्रदर्शन श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) पर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ का नारा दिया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम

बता दें कि आप के प्रदर्शन को देखते हुए सिटी पुलिस सुबह से ही सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने श्री राम चौक के आसपास एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वहीं, ट्रैफिक डिस्टरबेंस को लेकर भी पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। जिससे आम लोगों को परेशानी न हो। बता दें कि श्री राम चौक पर स्थित कॉर्पोरेशन जालंधर के गेट के बाहर आप के प्रदर्शन के लिए टेंट लगवाए थे।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *