Jalandhar News: जालंधर में फैक्टरी मालिक की हत्या, गर्भवती पत्नी भी घायल, आप नेता पर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के बस्तियात इलाके में रविवार रात रंजिशन एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

घटना जालंधर के बस्ती शेख के मोहल्ला चाय आम की है जब युवक अंकित मोटरसाइकिल से अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियारों से बदमाशों ने करीब 17 बार युवक के सिर, पीठ और पेट में वार किए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिससे युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। बताया जा रहा है कि युवक की गर्भवती पत्नी जैसे ही अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो हमलावरों ने उस पर भी लगातार तेजधार हथियारों से वार किए। मृतक की पहचान बस्तियात के रहने वाले अंकित जंबा (26) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि अंकित प्लास (औजार) फैक्ट्री का मालिक था। हत्या के आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। मृतक के भाई मनी ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश पर उन पर हमला किया गया है।

जानकारी मिली है कि थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने AAP वर्कर करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी सहित 6 के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *