Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए ASI को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान सोमवार को अमृतसर जिले के पुलिस स्टेशन अजनाला में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) नछत्तर सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त पुलिस कर्मी को ब्लॉक फतेहगढ़ चूडिय़ां के गांव शमशेरपुर निवासी अवतार सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उसके बेटे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान उसके बेटे का पक्ष लेने के लिए 10,000 रुपये की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिसमें उक्त एएसआई को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *