Canada-India News: कनाडा भेजने के नाम पर 19 लाख रुपए की ठगी, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, काशीपुर। Canada-India News: Job in Canada – कनाडा में पढ़ाई (Study in Canada) और नौकरी (Job in Canada) दिलाने का झांसा देकर ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने 19 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। मामला काशीपुर के रामनगर का है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक रामनगर के ग्राम हरिपुरा सोन पीरूमदारा निवासी चमन लाल चौधरी ने एसएसपी से शिकायत की थी कि वर्ष 2021 में उसने अपने बेटे उत्कर्ष चौधरी को कनाडा भेजने के लिए काशीपुर में रामनगर रोड स्थित संस्थान से कोर्स कराया था।

Canada Latest News
Canada Latest News

खाते में 21 लाख रुपये जमा कराए

इसके बाद उन्होंने बेटे को कनाडा में पढ़ाने के लिए संस्थान के संचालक बलवंत सिंह गिल निवासी नूरपुर स्वार थाना स्वार रामपुर के कहने पर संस्थान के खाते में 21 लाख रुपये जमा कराए।

बैंक में चेक बाउंस हो गया

इसके बाद बलवंत सिंह गिल कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल जाता था। बाद में उसने फीस की रसीद मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया। बाद में पता चला कि सभी कागजात नकली थे। रुपये वापस मांगने पर उसने 15,00,000 रुपये का चेक 20 मार्च 2023 को दिया। जो बैंक से बाउंस हो गया।

Study in Canada
Study in Canada

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसका परिवाद रामनगर न्यायालय में विचाराधीन है। कई बार पैसे वापस मांगने पर गिल ने उसे अब तक 1,75,000 रुपये वापस किए। 19,25,000 रुपये नहीं लौटाए। इस पर एसएसपी ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *