Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, सबसे ज्यादा कार्रवाई करने वाले ATP से भी काम छीना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए चुनाव आचार संहिता के बीच जालंधर नगर निगम में 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नगर निगम के कमिश्नर ने अवैध निर्माणों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई करने वाले असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) से भी काम छीन लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने माडल टाउन के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से फील्ड का काम वापस ले लिया। जबकि पिछले तीन महीने में अगर अवैध निर्माणों और कालोनियों पर कार्रवाई हुई तो इसे इलाके में सबसे ज्यादा हुई। इससे नगर निगम के खजाने में राजस्व की भी बढोत्तरी हुई।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए माडल टाउन और 66 फुटी रोड का सारा कामकाज सुखदेव से वापस लेते हुए राजकुमार और मदनजीत सिंह बेदी को दे दिया है। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर ने 10 अफसरों के काम में भी बदलाव किया है।

पढ़ें कमिश्नर का आदेश

3 महीने में सबसे ज्यादा कार्रवाई

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अपने ही सबसे ज्यादा काम करने वाले एटीपी से काम छीन लिया। एटीपी सुखदेव लगातार कई बड़े बिल्डर्स के अवैध कामों पर कार्रवाई कर रहे थे। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया था। इससे माडल टाउन की बिल्डर्स लाबी एटीपी सुखदेव को हटवाना चाहती थी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *