Ginger Peel Benefit: अदरक के छिलके है बड़े काम के, पढ़ें ये तरीके

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ginger Peel Benefit: अदरक के बारे में तो आप जानते ही होंगे की ये औषधि गुणों से भरपूर होता है। इससे कई तरह की बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत होती है। चाय या सब्जी बनाते समय अदरक का इस्तेमाल किया जाता और इसके छिलकों को फेंक दिया जाता है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

परन्तु आपको जानकर हैरानी होगी के अदरक इसके छिलके भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें बहुत तत्व पाए जाते हैं जैसे की पोटैशियम, मैग्नीज, कॉपर और मैग्नीशियम, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शामिल हैं।

स्टीम्ड वेजिटेबल में करें प्रयोग

अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में ब्रोकली, आलू, मशरूम, पनीर आदि चीजों को स्टीम कर खाते हैं तो आप इन छिलकों की मदद से इनका स्वाद और फ्लेवर बढ़ा सकते हैं। इसके लिए जब आप वेजिटेबल स्टीम करें तो इन छिलकों को भी साथ में डाल दें और बाद में निकाल लें। स्वाद के साथ-साथ यह खाने के न्यूट्रिशनल वैल्यू को भी बढ़ाएगा।

काढा में करें प्रयोग

आप जब भी अदरक को छीलें तो इसके छिलकों का फ्रिज में जमा करें। जब भी आपको काढ़ा बनाना हो तो आप इन छिलकों को पानी में उबालें और नमक, काली मिर्च मिलाकर पिएं। इसका इस्तेमाल मसालेदार, जिंजर स्मूदी बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

चाय बनाने में करें प्रयोग

अगर आप स्ट्रॉग जिंजर पील टी पीना चाहते हैं तो छिलकों को गर्म पानी में डूबा रहने दें।

इस तरह आपकी चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बढ़ेगे जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने का काम करेंगे।

खाद की तरह करें प्रयोग

आपको बता दें कि अदरक के छिलके में भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है जो फूल वाले पौधों के लिए बहुत अच्छी खाद हो सकता है। इसलिए अगली बार अदरक के छिलकों को फेंकने की बजाय इसका इस्तेमाल अपने पौधों में खाद के रूप में कर सकते हैं।

खांसी की दवा के रूप मे

अगर आप खांसी से परेशान हैं या गले में खुजली हो रही है तो आप अदरक के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और खांसी होने पर इसका पेस्ट या पाउडर बनाकर प्रयोग में लाएं। इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और रोज सुबह शाम इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *