Canada-India News: कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा, एयरपोर्ट में 250 यात्री फंसे

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली/टोरंटो (कनाडा)। Canada-India News: कनाडा (Canada) जाने वाली एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट को लेकर आज एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। उक्त फ्लाइट की उड़ान पहले कई घंटे विलंब की भेंट चढ़ी और फिर बाद में इसे रद्द कर दिया गया। परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

यात्रियों का आरोप है कि एयरपोर्ट पर जो यात्री फंसे रह गए, उनके लिए एयर इंडिया ने न पानी और न भोजन की व्यवस्था की। इस बीच उड़ान के इंतजार में बैठे करीब 250 यात्री परेशानी में फंसे रहे। बाद में एयर इंडिया ने इस पूरे प्रकरण पर खेद प्रकट किया।

टोरंटो जाने वाली उड़ान संख्या एआई 187

एयर इंडिया की दिल्ली से कनाडा के टोरंटो जाने वाली उड़ान संख्या एआई 187 को आईजीआई के टर्मिनल-3 से सोमवार देर रात करीब पौने चार बजे उड़ान भरनी थी। अंतरराष्ट्रीय यात्रा होने के कारण यात्रियों को कस्टम व इमिग्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होती थी। इसे देखते हुए यात्री उड़ान के लिए तय समय से करीब पांच घंटा पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

आधा से एक घंटा की देरी

तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब यात्री बोर्डिंग करने वाले थे, तब उन्हें पता चला कि उड़ान में अभी विलंब होगा। इस बीच यात्रियों को पता चला कि यह उड़ान पिछले कई दिनों से तय समय से रवाना होने के बजाय करीब आधा घंटा की देरी से उड़ान भर रही है। यात्रियों को लगा कि शायद उन्हें भी आधा से एक घंटा की देरी उड़ान भरने में हो। वे सब्र से प्रतीक्षा करने लगे। लेकिन आधे से एक घंटे का उनका अंदाजा बिल्कुल गलत साबित हुआ।

न तो भोजन, न तो पानी

इस बीच वे जब भी एयर इंडिया वाले से इस बारे में पूछते तो उन्हें सही उत्तर नहीं मिलता। यात्रियों का आरोप है कि वस्तुस्थिति से अवगत कराने के बजाय कर्मियों का व्यवस्था काफी रुखा था। वे सहयोग नहीं कर रहे थे। इस बीच यात्रियों ने हंगामा शुरू करना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि घंटों इंतजार करने के दौरान भी उन्हें न तो भोजन, न तो पानी देना एयर इंडिया वालों ने मुनासिब समझा।

वीडियो भी एक्स हैंडल पर साझा किया

इस पूरे प्रकरण पर संजय मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि विमान को रद्द करने के बाद यात्रियों के लिए पानी व भोजन तक का प्रबंध नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एक वीडियो भी एक्स हैंडल पर साझा किया है, जिसमें यात्री परेशान नजर आ रहे हैं।

किराया रिफंड से यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती

उन्होंने बताया कि उनके स्वजन को इस उड़ान से कनाडा जाना था। एयर इंडिया कर्मियों पर जब यात्रियों ने दबाव बनाया तो उन्होंने किराया रिफंड की बात शुरू कर दी। लेकिन किराया रिफंड से यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती थी। एयरलाइंस को चाहिए था कि यात्रियों के लिए किसी अन्य उड़ान का इंतजाम करते, लेकिन वे किसी की सुन नहीं रहे थे। काफी कोशिश के बाद कुछ यात्रियों को करीब 10 दिन के बाद का टिकट एयर इंडिया ने उपलब्ध कराया है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

इस बीच एक्स पर ही उड़ान संख्या एआई 187 को लेकर ही एक यात्री ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल्ली से टोरंटो की उड़ान के दौरान इस विमान में न तो कॉफी, न तो पानी, न तो टॉयलेट पेपर की सुविधा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान की ऐसी हालत है। इस पोस्ट के उत्तर में एयर इंडिया ने यात्री से खेद प्रकट करते हुए इस उड़ान से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *