Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को करना पड़ सकता है यात्रा, इन पर आ सकती है परेशानी

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 18 April 2024 Horoscope Today: आज गुरुवार है। तारीख है 18 अप्रैल 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के मुताबिक, आज यानी 18 अप्रैल 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

ज्योतिषियों के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशि जातक किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने का है। यात्रा आदि पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच विचार कर कार्यक्षेत्र में निवेश करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ का योग बनेगा। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। पारिवारिक कुछ बातों के चलते आपको पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए ही रोक दें। नहीं तो आपको कुछ हानि उठानी पड़ सकती है। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला रहेगा। आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक का आयोजन में जाने का योग बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें तो अच्छा होगा। आज आप अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके अपने लोग आपके साथ बड़ा धोखा कर सकते हैं, जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। परिवार में पारिवारिक विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें। आज यात्रा आदि पर जाएं, तो स्वयं का ख्याल रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं। आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *