Raid In Spa Center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस की Raid, 17 लड़कियों समेत 7 लड़के काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Raid In Spa Center
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरुग्राम। Raid In Spa Center: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा पुलिस ने एक साथ पांच स्पा सेंटरों Spa Centers) पर छापा मारकर 17 लड़कियों समेत 7 लड़कों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

गुरुग्राम पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हरियाणा पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के पांच स्पा सेंटरों पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पुलिस ने एक प्लान तैयार किया और इसके तहत वह ग्राहक बनकर पहुंची। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 17 लड़कियों को बचाया। लड़कियों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से पैसों के लिए स्पा सेंटर में काम कर रही थीं।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

हरियाणा पुलिस ने स्पा सेंटर के पांच मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी में स्पा सेंटर में काम करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान ग्राहक और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की पहली टीम ने जब छापा मारा तो वहां छह लड़कियां और चार ग्राहक मिले। इस छापेमारी पर गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में छह महीने से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। देह व्यापार के धंधे की सूचना मिलने पर पुलिस ने कई टीमें तैनात कर छापेमारी की और विभिन्न स्पा सेंटरों से लड़कियों को बरामद किया।

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *