Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में विद्यार्थियों ने ‘साडा गौरव-साडा विरसा’ थीम के तहत मनाया ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट-जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

हेरिटेज क्लब के एंबेसडर विद्यार्थियों ने बताया कि इन गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य मानव-सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करना है। इस अवसर पर हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को देश की धरोहर भारतीय स्मारकों, सांस्कृतिक स्थलों की पूर्णरूप से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों से अंतर्सदनीय एक्सटेंपोर प्रतियोगिता करवाई गई‌।कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलिंग को खूब सराहा गया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए ‘साडा गौरव, सांडा विरसा’ थीम के अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बैसाखी पर्व पर कविताएँ प्रस्तुत की गईं, पंजाबी कल्चर को दर्शाते लोकगीत गाए गए।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा व भाँगड़ा की अत्यंत मोहक प्रस्तुति द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का प्रमाण दिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बताया कि अगर वे भी देश की धरोहर को साफ-सुथरा रखेंगे, उसे किसी तरह की हानि न पहुँचाएँगे, तो वे भी किसी न किसी रूप में देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दे पाएँगे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *