GST Bill Scam: जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना के कारोबारी को जालंधर में पकड़ा, GST Bill को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
GST Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। GST Bill Scam: पंजाब (Punjab) में बोगस बिलिंग (GST Bogus Billing) और बिना बिल के करोड़ों रुपए के माल इधर से उधर खरीदे और बेचे जा रहे हैं। जिससे राज्य़ और केंद्र सरकार को बड़ा चूना लग रहा है। स्क्रैप और पीतल की बोगस बिलिंग की मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि बिना बिल के सोना (Gold) की खरीद फऱोख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक जालंधर में जीएसटी विभाग (GST) की मोबाइल विंग (Mobile Wing) ने बिना बिल के 5 किलो सोना (Gold) पकड़ा है। इस सोने की कीमत करीब 3.82 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह बरामदगी शाहकोट के पास जीएसटी विंग द्वारा की गई है और इस मामले की जानकारी भारत के चुनाव आयुक्त को भी दे दी गई है।

सोना लुधियाना के एक बड़े ज्वैलर का

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त सोना लुधियाना के एक बड़े ज्वैलर के यहां से बरामद किया गया है। जालंधर मोबाइल विंग के ईटीओ सुखजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर एक व्यक्ति 5 किलो से ज्यादा सोना लेकर जा रहा है।

quality of gold
quality of gold

कार की डिक्की से मिला सोना

सूचना के आधार पर टीम ने देर रात नाकाबंदी कर दी। इस दौरान ईटीओ द्वारा एक वैगेनार कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार मे को व्यक्ति बैठे हुए थे। कार की तलाशी लेने पर अंदर से करीब पांच किलो सोना बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ईटीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त सोना लुधियाना की निक्का मल ज्वैलर्स के नाम से एक शोरूम चलाने वाले व्यक्ति से बरामद किया है। जिसकी पहचान लुधियाना के रहने वाले योगेश गर्ग के रूप में हुई है। सोने को कब्जे में लेकर सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है।

पीतल कारोबारी कर रहे हैं बोगस बिलिंग

आपको बता दें कि जालंधर, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ में बड़े स्तर पर स्क्रैप और पीतल की गाड़ियों की बोगस बिलिंग की जा रही है। फोकल प्वाइंट और इंडस़्ड्रियल एरिया में बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग हो रही है। पीतल के कारोबारी रोज करोड़ों रुपए का चूना सरकार को लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *